पाकिस्तान से बढ़ते विवाद के बीच कई ट्रेनें कैंसिल : बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और मुनाबाव की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

पाकिस्तान से बढ़ते विवाद के बीच कई ट्रेनें कैंसिल : बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और मुनाबाव की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने राजस्थान में 5 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद 9 मई (शुक्रवार) को बाड़मेर, जैसलमेर, मुनाबाव की ओर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुल 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, 2 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। 5 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। 3 ट्रेनों का मार्ग रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया- सीमा पर ब्लैकआउट और इमरजेंसी कंडीशंस के कारण रेलवे ने यह कदम एहतियातन उठाया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त करें।

कैंसिल की गई ट्रेनें (9 मई को)

1. 14895 भगत की कोठी से बाड़मेर

2. 14896 बाड़मेर से भगत की कोठी

3. 04880 मुनाबाव से बाड़मेर

4. 54881 बाड़मेर से मुनाबाव

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें

1. 12468 जयपुर–जैसलमेर (8 मई): यह ट्रेन बीकानेर तक ही चली। बीकानेर से जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द रही।

2. 12467 जैसलमेर–जयपुर (9 मई): यह ट्रेन बीकानेर से शुरू होगी, जैसलमेर से बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल की गई ट्रेनें

1. 14661 बाड़मेर–जम्मूतवी (9 मई): निर्धारित समय 00:20 की बजाय 06:00 बजे चलेगी।

2. 74840 बाड़मेर–भगत की कोठी (9 मई): निर्धारित समय 03:30 की बजाय 06:30 बजे चलेगी।

3. 15013 जैसलमेर–काठगोदाम (9 मई): निर्धारित समय 02:40 की बजाय 07:30 बजे चलेगी।

4. 14807 जोधपुर–दादर एक्सप्रेस (9 मई): 05:10 की बजाय 08:10 बजे प्रस्थान करेगी (3 घंटे की देरी)।

5. 14864 जोधपुर–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (9 मई): 08:25 की बजाय 11:25 बजे प्रस्थान करेगी (3 घंटे की देरी)।

मार्ग में रेगुलेट की गई ट्रेनें

1. 14662 जम्मूतवी–बाड़मेर (7 मई): रास्ते में रेगुलेट रहेगी, 9 मई को 07:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

2. 14087 दिल्ली–जैसलमेर (8 मई): रास्ते में रेगुलेट, 9 मई को 07:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

3. 15014 काठगोदाम–जैसलमेर (7 मई): रास्ते में रेगुलेट, 9 मई को 06:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

विज्ञापन
स्कूल में मासूम परी पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खियां, 150 से अधिक डंक निकाले, काटने पड़े सिर के बाल

स्कूल में मासूम परी पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खियां, 150 से अधिक डंक निकाले, काटने पड़े सिर के बाल

सुजानगढ़ के पास एक स्कूल में मधुमक्खियों के अचानक हमले से हड़कंप मच गया। हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, जिसके शरीर

Read More »
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प

🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प

रामगढ़ शेखावाटी: कस्बे के नए बस स्टैंड स्थित अमरी सती मंदिर परिसर में संत समाज की ओर से से संचालित गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा के

Read More »
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति

विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति

चूरू – शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसियेशन के तत्वावधान में राजीव मार्केट स्थित श्रद्धा होम्यो. एण्ड योगा सेन्टर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमन की 271

Read More »
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को तेज बारिश के आसार है। सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में

Read More »
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन

धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन

मलसीसर उपखण्ड मुख्यालय पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब न्याय की मांग कर रहे किसानों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। कई

Read More »
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती  10 अप्रैल को

विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

चूरू। शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन (सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू जिलों के संयुक्त होम्योपैथ्स का संगठन) के तत्वावधान में चूरू के श्रद्धा होम्यो एण्ड योगा सेन्टर

Read More »

आगामी एक माह तक शेखावाटी में रेल यातायात रहेगा अव्यवस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *