बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बीच चूरू में शनिवार सुबह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। रेलवे स्टेशन और गढ़ चौराहा से बजे सायरन के बाद पुलिस की गाड़ियों से लोगों को घरों में जाने की हिदायत दी जाने लगी। बाजार बंद होने लगे। एसपी जय यादव सहित पुलिस के द्वारा शहर में गश्त की जाने लगी। यह रेड अलर्ट सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे तक जारी रहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। डेढ़ घंटे बाद ग्रीन अलर्ट जारी कर सामान्य स्थिति में वापस लौटे। एसपी जय यादव ने बताया कि रेड अलर्ट के दौरान लोगों को घरों और सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि लोग बिना वजह बाजार में भीड़ ना करें। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आमजन भी पुलिस का पूरा सहयोग करे। एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कोई मॉक ड्रिल नहीं है। यह रेड अलर्ट है। इसलिए आमजन प्रशासन का पूरा सहयोग करे।
मामले में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि अब आमजन को दिन और रात के समय एयर रेड अलर्ट के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रशासन की ओर से सायरन बजाने और सूचित करने पर पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थान पर शरण लें। प्रशासन की ओर से सूचित करने पर पूर्ण ब्लैक आउट की पालना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सूर्यास्त के बाद कम से कम और अति आवश्यक परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें। कृपया घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बुझा दें।

🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
रामगढ़ शेखावाटी: कस्बे के नए बस स्टैंड स्थित अमरी सती मंदिर परिसर में संत समाज की ओर से से संचालित गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा के

विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
चूरू – शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसियेशन के तत्वावधान में राजीव मार्केट स्थित श्रद्धा होम्यो. एण्ड योगा सेन्टर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमन की 271
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को तेज बारिश के आसार है। सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
मलसीसर उपखण्ड मुख्यालय पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब न्याय की मांग कर रहे किसानों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। कई

विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
चूरू। शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन (सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू जिलों के संयुक्त होम्योपैथ्स का संगठन) के तत्वावधान में चूरू के श्रद्धा होम्यो एण्ड योगा सेन्टर

फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर (शेखावाटी): मंडावा रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला की सैकड़ों बीघा गोचर भूमि से जुड़े विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को पिंजरापोल गोशाला के

Leave a Reply