फतेहपुर के सीकर हाईवे पर हरसावा गांव के पास शुक्रवार शाम 4 बजे बड़ा हादसा हुआ। टेंपो और टाटा सफारी की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए।
टेंपो में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे। घायलों में 5 साल का पृथ्वी, 23 साल की किरण, 2 साल का आर्यन, 55 साल के श्रवण, 45 साल की मंजू शामिल हैं। ये सभी कोलिंडा सीकर के रहने वाले हैं। टेंपो चालक 40 वर्षीय विनोद कुमार सैनी लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है।
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को फतेहपुर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल मंजू, किरण और श्रवण को जिला अस्पताल सीकर रेफर किया गया।
फतेहपुर की अन्य खबरें….
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापनApril 3, 2026
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजीApril 3, 2026
अरावली एक्सप्रेस का रामगढ़ शेखावाटी में ठहराव अधिकृत — क्षेत्र को बड़ी रेल सुविधाFebruary 25, 2026
मारुति विद्या निकेतन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद एवं मंगल कामना समारोह आयोजितFebruary 9, 2026
108 एंबुलेंस के EMT और चालक सम्मानित:सीकर में सड़क सुरक्षा समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानJanuary 31, 2026
फतेहपुर में निशुल्क नेत्र शिविर:124 मरीजों की जांच, 57 ऑपरेशन के लिए चयनित; चश्मे भी बांटेJanuary 8, 2026
फतेहपुर बीड़ को अभयारण्य व एसडीएच को जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दियाJanuary 6, 2026


Leave a Reply