रामगढ़ शेखावाटी: एडीजी एस. सेंगाथिर ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीजी के रामगढ़ आगमन पर पुलिस थाना परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, मामलों के निस्तारण की गति तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दिया।
अधिकारियों की बैठक में दिए दिशा-निर्देश निरीक्षण के बाद एडीजी सेंगाधिर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत, एएसपी तेजपाल सिंह, डिप्टी अरविंद जाट व थानाधिकारी प्रकाशचन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना है। यदि जनता निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सके, तभी पुलिसिंग का उद्देश्य पूर्ण माना जाएगा। एडीजी ने कहा कि संगठित अपराध, साइबर अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ मजबूत अनुसंधान कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहाकि आज के दौर में अपराध का स्वरूप बदल रहा है।
पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं
साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए तकनीकी दक्षता के साथ पुलिस को अपडेट रहना आवश्यक है। पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। महिला, बुजुर्ग एवं कमजोर
वर्ग की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए। प्रभावी पुलिसिंग जरूरी है। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी और बेहतर कार्य करने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
एडीजी ने डीएसपी कार्यालय में संधारित रिकॉर्ड जांचा
फतेहपुर | राजस्थान पुलिस के एडीजी एस सेंगाधिर ने फतेहपुर में पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक ली। बुधवार को विजिलेंस एडीजी एस सेंगाथिर एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर आए। डिप्टी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था के बारे में
जानकारी लेने के साथ ही डिप्टी कार्यालय में संधारित रिकॉर्ड की जांच कर पदस्थापित स्टाफ से जानकारी ली। इस दौरान सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, डिप्टी अरविन्द जाट, कोतवाल महेन्द्र मीणा, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा समेत पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे।



Leave a Reply