सीकर | बजट घोषणा में फतेहपुर बीड़ को अभ्यारण्य बनाने और धानुका उप जिला अस्पताल को जिला अस्पताल क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को सौंपा। इसके अलावा चौधरी ने फतेहपुर विधानसभा में 364 किमी लंबी सड़कें मांगी, ताकि ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल सकें। रामगढ़-शेखावाटी सीएचसी में ट्रोमा सेंटर, भेड़ प्रजजन केंद्र में वेटनरी कॉलेज खोलने, फतेहपुर कस्बे में सीवरेज के बजट जारी करने की मांग रखी है। उन्होंने रोसावा स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत करने के लिए पांच करोड़ का बजट मांगा है। फतेहपुर और रामगढ़ को हेरिटेज के लिए संरक्षित करने, ढाढण और तिहावली पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव सौंपा है। उन्होने आधा दर्जन गांवों में सबसेंटर को पीएचसी में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव रखा है।
राजस्व गांवों में सबसेंटर शुरू कराने जाने, बिजली निगम के नए जीएसएस, पेयजल के लिए हैंडपंप के लिए बजट मांगा है। श्रवण चौधरी ने रोसावा, बीबीपुर बड़ा, रामसीसर, बलोद बड़ी और दीनारपुरा में पशु सबसेंटर शुरू कराने की मांग रखी है। खोटिया और जालेऊ में जलाशय और पंप हाउस निर्माण के नवीनीकरण की मांग रखी है। आरएन रूईया कॉलेज में रसायन शास्त्र, इतिहास और हिंदी साहित्य विषय शुरू करने के लिए लिखा है।

Leave a Reply