फतेहपुर में बुधवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 124 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 57 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया।
यह शिविर श्री लक्ष्मी नाथ लायंस क्लब फतेहपुर और रामनिरंजन रतनलाल मोदी के आर्थिक सहयोग से कस्बे के त्रिवेणी में आयोजित हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी, सचिव लायन ओ. पी. जाखड़, लायन मनोज शर्मा, लायन हरदयाल ढाका और गोपीराम सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका विधिवत शुभारंभ किया।
शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर हिमांशी और उनकी टीम ने सभी 124 रोगियों की जांच की। शिविर में पूर्व में हुए कैंप के 32 रोगियों की आंखों की भी दोबारा जांच की गई और उन्हें चश्मे वितरित किए गए।
ऑपरेशन के लिए चयनित 57 रोगियों को एयर कंडीशनर बस द्वारा जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस फतेहपुर छोड़ा जाएगा। इन सभी रोगियों के लिए जांच, ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मा, भोजन, नाश्ता, चाय और बस सुविधा सहित सभी सेवाएं निशुल्क रहेंगी।
शिविर को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी, सचिव लायन ओ.पी. जाखड़, लायन हरदयाल ढाका, लायन मनोज शर्मा, लायन बनवारी लाल शर्मा, लायन गोपी राम सर्राफ, राजकुमार केशान, लायन सुभाष जालेंद्रा, पूर्व सरपंच जगदीश ढाका, स्काउट प्रह्लाद राय, कमल भोजक, मारुति स्कूल के स्टूडेंट्स और शहर के गणमान्य लोगों ने सेवा प्रदान की।







Leave a Reply