रामगढ़ शेखावाटी। कस्बे में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी सख्त कार्रवाई की। थानाधिकारी श्री प्रकाशचन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए दो पावर बाइक जब्त की।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कस्बे में तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने वाले युवाओं पर अंकुश लगाना है, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।
थाने के आसूचना अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक कस्बे में तेज गति से पावर बाइक चलाकर लोगों में भय का माहौल बना रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कार्रवाई करते हुए दो पावर बाइक को जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील भी की है।



Leave a Reply