दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों में बदलाव करते हुए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया। ■ दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियों पर CJI बोले- यह मेरा मुद्दा नहीं, विपक्ष से मुलाकात पर कहा- नहीं मिलने की वजह बता चुका; राहुल बोले- याचिका लगाएंगे ■ गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था ■ एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख, 7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी ■ मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें■ रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा ■

Areawise News
खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। आज से आरती नए समय से होगी। मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक चैत्र शुक्ल पक्ष से वैशाख कृष्ण पक्ष लगने के कारण बाबा की आरती के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। पहले जो श्रृंगार आरती सुबह 7:30 बजे होती थी अब वह सुबह 7:15 बजे होगी।
इसी तरह शाम को जो संध्या आरती पहले 7 बजे होती थी अब वह शाम को 7:15 बजे होगी। आज से आरती नए समय से होगी।
24 घंटे में 5 आरती होती हैं
बता दें कि खाटूश्यामजी में 24 घंटे के दौरान पांच आरती होती है। सबसे पहले सुबह मंगलाआरती से मंदिर के पट खुलते हैं। उसके बाद श्रृंगार आरती,भोग आरती,संध्या आरती और फिर शाम को शयन आरती होती है।
हर साल एक करोड़ भक्त आते हैं
सीकर के खाटूश्याम मंदिर में हर साल करीब एक करोड़ भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मासिक मेला भी आयोजित होता है। इस दौरान भी यहां लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।
Leave a Reply