फतेहपुर शेखावाटी । मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा में सफलता की कामना को लेकर सोमवार को आशीर्वाद एवं मंगल कामना समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी गोपी राम शराफ, पूर्व उपनिदेशक वैद्य रामावतार शर्मा, करण सिंह जाखड़ एवं विद्यालय निदेशक मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
विद्यालय निदेशक मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और आत्मविश्वास मजबूत होता है।
करण सिंह जाखड़ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सतत अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शर्मा ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Leave a Reply