रामगढ़ शेखावाटी बनी नई पंचायत समिति:भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए की आतिशबाजी

रामगढ़ शेखावाटी बनी नई पंचायत समिति:भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए की आतिशबाजी


रामगढ़ शेखावाटी को राज्य सरकार ने नई पंचायत समिति मुख्यालय घोषित किया है। इस घोषणा के बाद कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की।

राज्य सरकार के इस निर्णय से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ शेखावाटी तहसील को अलग पंचायत समिति का दर्जा मिल गया है। इससे रामगढ़ क्षेत्र के आसपास के गांवों और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब पंचायत संबंधी कार्यों के लिए फतेहपुर नहीं जाना पड़ेगा।

नगर भाजपा अध्यक्ष संजय सैनी ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता श्रवण चौधरी लंबे समय से ग्राम पंचायतों के विकास और रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने के लिए प्रयास कर रहे थे। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस घोषणा के साथ क्षेत्रवासियों को एक बड़ा उपहार दिया है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसाऊ दरवाजा के पास जमकर आतिशबाजी की और रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति बनाने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष संजय सैनी, मनोज चांदोलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप बागला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जोशी, विकास शर्मा, प्रशांत जोशी, मनोज शर्मा, अमृत जोशी, राजपाल राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति में कुल 24 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें दाडुन्दा, देवास, ढांढण, रामसीसर, गोड़िया बड़ा, हेतमसर, हुड़ेरा, कायमसर, खोटिया, पालास, नेठवा, रोल, साबसर, सहनुसर, गुदडवास, ताखलसर, रुकनसर, ठेडी, ठिमोली, तिहावली, तिहाय, ताजसर और बागास शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *