लक्ष्मणगढ़ 22 अक्टूबर। शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी रामगढ़ शेखावाटी की ओर से 24 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली शेखावाटी वॉलीबॉल लीग 2025 के पोस्टर एवं बैनर का विमोचन बुधवार को लक्ष्मणगढ़ में हुआ।
यह जानकारी देते हुए लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शेखावाटी क्षेत्र सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन शेखावाटी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेगा।उन्होंने बताया कि शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी रामगढ़ शेखावाटी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की तर्ज पर एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया है जो प्रगति पर है। निर्माणाधीन स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास शर्मा, सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधरलाल जाजोदिया, पार्षद पवन वाल्मीकि, संतोष कुमार वाल्मीकि, महंत पप्पू महाराज, मुरारी लाल वाल्मीकि, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, कम्पाउन्डर पवन कस्वा, अमित सोनी, लोकित दईया, रोहित दईया, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।






Leave a Reply