लक्ष्मणगढ़: दीपावली की पूर्व संध्या पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से हरिजन बस्ती में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छोटी दीपावली के अवसर पर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, संरक्षकों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाएं और मिठाइयां बाटीं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।
हरिजन और कच्ची बस्तियों में दीप जलाएं
ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास शर्मा और पार्षद पवन वाल्मीकि ने बताया- दीपावली से पूर्व हरिजन एवं कच्ची बस्तियों में दीप जलाना और भाईचारे का संदेश देना ट्रस्ट की वार्षिक परंपरा है। इसका उद्देश्य समाज में भेदभाव समाप्त कर एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
हरिजन बस्ती के निवासियों ने ट्रस्ट की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके बीच आकर दीपावली मनाना गर्व और खुशी की बात है।
कार्यक्रम में सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधरलाल जाजोदिया, संतोष कुमार वाल्मीकि, पप्पू महाराज, मुरारी लाल वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार शर्मा, कमल कुमावत, पवन कस्वा, अमित सोनी, लोकित दईया, रोहित दईया, पवन कुमार और सुनील कुमार सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वाल्मीकि समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





Leave a Reply