सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

सीकर | 19 अप्रैल । शेखावाटी क्षेत्र के सीकर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत परमार्थ सेवा समिति सीकर ने अपने निराश्रित बालगृह में नए बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। समिति ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी करते हुए जरूरतमंद बच्चों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

समिति द्वारा संचालित इस बालगृह में पिछले 10 वर्षों से बोर्ड कक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया जा रहा है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ, या पारिवारिक संकट से जूझ रहे बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

मंत्री महेंद्र कुमार शर्मा (हरितवाल ) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऐसे बच्चे जिनकी आयु 6 से 18 वर्ष के बीच है और जिनके माता-पिता में से कोई जीवित नहीं है, या गंभीर बीमारी अथवा दिव्यांगता के कारण उनका पालन-पोषण संभव नहीं है, उन्हें इस बालगृह में प्रवेश दिया जाएगा। यहां बच्चों के लिए आवास, भोजन, शिक्षा और चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बालगृह का उद्देश्य केवल आश्रय देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है।

इच्छुक अभिभावक या संबंधित व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9352150001 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *