चूरू, 02 सितम्बर। महाराय शेखाजी संस्थान, चूरू के तत्वावधान में शेखावाटी के संस्थापक, युग पुरुष महाराव शेखाजी की 592वीं जयन्ति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक शेखावत कॉलोनी स्थित श्री करणी माताजी मन्दिर के सभागार में मनाई गई। सर्वप्रथम रतन सिंह ख्याली ने आगन्तुकों का स्वागत किया। अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर महाराव शेखाजी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं दशहरे के उपलक्ष में शस्त्र पूजन किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अमरसिंह शेखावत ने कहा कि शेखाजी स्त्री रक्षक एवं एकता के संवाहक थे। उन्होने कहा कि शेखाजी के आदर्श जीवन मूल्यों को वर्तमान में अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। महाराव शेखाजी एवं बणीर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्रीमती शकुन्तला शेखावत, उपायुक्त सेल्स टैक्स, राजस्थान सरकार ने सुसंस्कृति एवं आदर्श संस्कार बच्चों को सिखाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होने स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समाज से अपेक्षा की तथा महिलाओं एवं छात्राओं को आगे बढ़ने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ वानप्रस्थी धर्म मर्मज्ञ रामसिंह राठौड़ ने क्षत्रीय के कर्तव्यों की पालना करने एवं शिक्षा तथा धर्म रक्षार्थ प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकरसिंह गौड़ ने शेखाजी के आदर्शों को अपनाने का आहवान किया। रामसिंह बीका ने ओजस्वी सैनानी ज्ञान कविता का गान प्रस्तुत किया। संस्था सचिव ज्ञानसिंह ख्याली एवं आई.टी.ओ नरेन्द्र सिंह राठौड़ मंचस्थ रहे। प्राचार्य प्रेमसिंह इन्दा ने शेखाजी की प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन एड. हेमसिंह शेखावत ने किया तथा कप्तान मदन सिंह ने आभार जताया। समारोह में गुलाब सिंह, जयसिंह, सम्पत सिंह, रविन्द्र सिंह, एवं रतन सिंह अध्यापक, विजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, इन्द्र सिंह, अनूप सिंह, एड. सुरेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, गुमान सिंह, एड. उम्मेद सिंह चौहान, प्रभुसिंह, एड. धीरेन्द्र सिंह, कुन्दन सिंह, लखु सिंह, राकेश सिंह, जगमाल सिंह, हरिसिंह, अमर सिंह चारण, राजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, कमल सिंह, एड. धन्नेसिंह, भागीरथ सिंह, महेन्द्र सिंह, नरपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लादूसिंह, शंकरसिंह अरविन्द सिंह, सूरजभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

महाराव शेखाजी स्त्री रक्षक एवं एकता के संवाहक थे
•




Leave a Reply