रामगढ़ और फतेहपुर की स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट, नागरिक परेशान

रामगढ़ शेखावाटी के नए बस स्टैंड पर बिन बारिश जमा पानी और जनाजा लिए निकलते लोग
मामूली बरसात में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के पास जमा पानी

सीकर (राजस्थान): स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में रामगढ़ शेखावाटी और फतेहपुर नगर परिषद की रैंकिंग ने दोनों नगरों की साफ-सफाई व्यवस्था की असलियत सामने ला दी है। रामगढ़ को राज्य भर में 143वीं तथा फतेहपुर को 280वीं रैंक मिली है, जो इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्थाओं की बदहाली को दर्शाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती, और सीवरेज चैंबरों से पानी का रिसाव होना आम बात हो गई है। इससे गलियों में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। कई स्थानों पर तो आम दिनों में भी जलभराव देखने को मिलता है।

रामगढ़ शेखावाटी में जलभराव की नई समस्या

रामगढ़ शेखावाटी में अमृत योजना के तहत बनाए गए पार्क अब जल निकासी की समस्या का कारण बनते जा रहे हैं। बारिश के समय पार्क के आसपास जलभराव हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी होती है। यही नहीं, बिजली बोर्ड के एलियन कार्यालय तक में बरसाती पानी घुस जाता है।

वहीं, नए बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, जिसे लेकर कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया। यात्रियों और दुकानदारों को हर बरसात में इसी समस्या से जूझना पड़ता है।

स्थानीय प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इन समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन केवल कागज़ों में काम कर रहा है, जबकि ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। नागरिकों की मांग है कि नगर परिषदें स्वच्छता और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *