झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
फर्जी पुलिस आईडी और कैप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार : नाकाबंदी में थार से मिली 35 लाख रुपए की नकद जब्त, 41 वाहन जब्त
सीकर की लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात थाने के सामने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियों से फर्जी पुलिस आईडी और पुलिस की कैप बरामद की। पुलिस ने वाहन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य कार से 35 लाख रुपए जब्त किए। , इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने पर 5 वाहनों समेत 41 वाहनों भी जब्त किया गया है।
बीकानेर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार किया
एएसआई महेश कुमार ने बताया- फर्जी पुलिस आईडी और कैप रखने वाले बीकानेर के गौडू निवासी वाहन चालक राधाकिशन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं एक थार वाहन से 35 लाख रुपए बरामद हुए, चालक द्वारा कैश के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर नकदी जब्त की गई। नाकाबंदी के दौरान डीएसपी दिलीप कुमार मीणा और थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। नाकाबंदी के दौरान कुल 237 वाहनों की जांच की गई।
Leave a Reply