शेखावाटी स्तरीय सावित्री बाई फुले अवार्ड व प्रतिभा सम्मान सहित पांच समितियों का हुआ गठन
(बाबू लाल सैनी)
लक्ष्मणगढ़। सेवा व परोपकार के लिए जिला प्रशासन से सम्मानित संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से श्रीमती संतरा देवी बागड़ी की 11वीं पुण्यतिथि पर 24 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट के चैयरमेन महेश बागड़ी के निर्देश पर पांच समितियों का गठन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मंत्री पत्रकार बाबूलाल सैनी ने बताया कि पुण्यतिथि पर सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में सराहनीय, उत्कृष्ट व विशेष योगदान के लिए शेखावाटी स्तरीय सावित्री बाई फुले अवार्ड,सत्र 2024-25 के दौरान 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियर, चिकित्सक, चार्टेड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स आदि के लिए सैनी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश बागड़ी ने बताया कि ट्रस्ट के चैयरमेन महेश बागड़ी के निर्देश पर संयोजक समिति, संचालन समिति, मंच व्यवस्था समिति, अवार्ड चयन समिति व प्रतिभा चयन समिति का गठन किया गया है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजकुमार कम्मा ने बताया कि मार्गदर्शक समिति में अनिल बागड़ी, गिरधारी लाल राकसिया, रामगोपाल राकसिया, रामावतार सिंगोदिया ,संयोजक समिति में सज्जन कुमार बबेरवाल, विजय कुमार राकसिया, राकेश सीए, अनिल मैनेजर , महेश कम्मा, गोरधन, जगदीश भभैवा , नरेश गौड़, गणेश टांक , प्रदीप सांखू , सुरेश गनेडी, संचालन समिति में महेंद्र चुनवाल, जयप्रकाश सिंगोदिया, दिलीप चुनवाल, कैलाश टांक, राकेश टांक, बुद्ध प्रकाश अलखपुरा, महावीर चुनवाल मावलियों की ढाणी , मनीष गौड़, बलदेव चुनवाल, बादल राकसिया, विनोद सनवाली,अवार्ड व प्रतिभा चयन समिति में झाबरमल सिंगोदिया एडवोकेट सत्यनारायण चुनवाल, नथमल चुनवाल मावलियों की ढाणी, कैलाश जाजम, सुशील चुनवाल , सुनील पापटाण, सुभाष गौड़, राकेश गौड़, अनिल अध्यापक, दीनदयाल नेछवा, मख्खन भाटी ढोलास, प्रचार व मंच व्यवस्था समिति में रामस्वरूप पीटीआई, विनोद गौड़, दीपक कटारिया, रतन भभैवा, विनोद सांखला सेठों की कोठी, मनोज राकसिया, राजेश राजू गौड़,मनोज गौड़ धाभाईयो की ढाणी, सुरेंद्र सांखला, जितेंद्र टांक, विकास गौड़ नरेंद्र बठोठ, मनीष ढाणी मावलियों की ढाणी, मनीष भाटी, सुनील लालासी रमेश विशनोलिया, संजय सतरावला, विनोद मिटावा, सुभाष भाटी, अमित सनवाली को शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि अवार्ड के लिए चयनित नाम व सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की सूची 10 जुलाई 2025 तक ट्रस्ट को सुपुर्द करेंगी ।


Leave a Reply