लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक बैठक सम्पन्न, जून माह के लिए लिए गए जनहितकारी निर्णय

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक बैठक सम्पन्न, जून माह के लिए लिए गए जनहितकारी निर्णय

लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की  पाक्षिक बैठक 

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान।>>>> 6 जून को निर्जला एकादशी पर राहगीरों के लिए शरबत वितरण।>>>>> 17 जून को स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रेरणादायक रूप में मनाना।>>>>> 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रमों का आयोजन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाना।>>>>>

रामगढ़ शेखावाटी: लोक  सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पाक्षिक साधारण बैठक का आयोजन ट्रस्ट संरक्षक मंडल के ताराचंद शर्मा की अध्यक्षता में एवं संभाग प्रभारी मनोज शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य जून माह में जनकल्याणकारी एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा।

बैठक में निम्न प्रमुख कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया:

  • 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान।
  • 6 जून को निर्जला एकादशी पर राहगीरों के लिए शरबत वितरण।
  • 17 जून को स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रेरणादायक रूप में मनाना।
  • 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रमों का आयोजन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाना।

बैठक में तहसील प्रभारी प्रशांत जोशी ने प्रस्तावित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं से सहयोग का आह्वान किया। सभी सदस्यों ने एकमत होकर ट्रस्ट के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।बैठक में गोपाल कृष्ण तिवारी, मनोज छापोलिया, मनोज गंगावत, मनोज परिहार, सज्जन शर्मा, पं. श्रीकांत मिश्रा, शरद शर्मा, विकास पीपलवा, अभिषेक नाथोलिया, पुनीत चाकलान, अनुज चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ट्रस्ट द्वारा लिए गए ये निर्णय समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करेंगे तथा लोकसेवा और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *