झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट : 34500 रुपए लेकर भागे युवक, स्विफ्ट गाड़ी में आए थे
सीकर के नेछवा थाना इलाके में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बहाने आए दो लड़कों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों सेल्समैन से 34 हजार 500 रुपए लूटकर फरार हो गए।
सीकर के नेछवा थाना इलाके के जाजोद गांव निवासी असलम खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलूना में उनका पेट्रोल पंप है, जहां पर नए मॉडल की स्विफ्ट वीडीआई गाड़ी आई थी। गाड़ी के पीछे के कांच पर भंवरिया सफेद रंग से लिखा हुआ था। नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ था।
पेट्रोल पंप पर आते ही गाड़ी वाले ने कहा- इसमें 2 हजार रुपए का पेट्रोल डाल दो। ऐसे में पंप ऑपरेटर ने पेट्रोल डाला और फिर पेमेंट के लिए कहा। इस बीच गाड़ी से दो लड़के उतरे। इनमें से एक ने ध्यान भटकाने के लिए गाली-गलौज करना शुरू किया।
दूसरे लड़के ने ऑपरेटर के हाथ से 34500 रुपए छीन लिए। उसके बाद दोनों लड़के गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। दोनों ने सालासर की तरफ से पंप में एंट्री की थी। फिलहाल अब नेछवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply