चूरू में तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंचा : सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया, अस्पतालों में हीट वेव के लिए विशेष इंतजाम

चूरू में तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंचा : सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया, अस्पतालों में हीट वेव के लिए विशेष इंतजाम

अंचल में भीषण गर्मी, बिजली पानी का संकट गहराया, जनता में त्राहि-त्राहि, प्रशासन मौन,राजनेता बेखबर – न्यौल

चूरू में मंगलवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नगर परिषद ने दोपहर में शहर की सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव भी करवाया।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पांच बड़े कूलर लगाए गए हैं। साथ ही आइस पैक, फ्रिज में फ्लूड और आइस बॉक्स की व्यवस्था की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के अनुसार मेडिसिन आईसीयू, मेल मेडिकल और फीमेल मेडिकल वार्ड में हीट वेव के मरीजों के लिए प्रत्येक में 5 बेड आरक्षित किए गए हैं।

गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर दुपट्टा और तौलिया लपेटकर चल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सूनी दिख रही हैं। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि शहर में 5-6 स्थानों पर कूलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों पर ठंडे पानी के कैंपर और कूलर की व्यवस्था की गई है।

नगर परिषद ने मंगलवार दोपहर सड़कों पर टैंकर से पानी का छिड़काव भी करवाया। दोपहर ढाई बजे तक ही तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था। हालांकि सुबह की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट देखी गई।

चूरू, 20 मई। अखिल राजस्थान किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता आदूराम न्यौल ने कहा कि अंचल की भीषण गर्मी में बिजली पानी का संकट गहराया। जनता में त्राहि त्राहि, प्रशासन मौन तथा राजनेता बेखबर है जिससे आम आवाम का जीना खाना दूभर हो रहा है। किसान नेता न्यौल ने आज यहां प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन एवं राजनेताओं को चेताया कि वे इस संकट की घड़ी में बिजली पानी की माकूल व्यवस्था करवाएं ताकि लोगों को इस आपदा से छुटकारा मिल सके। गांवों में आवारा,  बेसहारा गाए चारे पानी के अभाव में सिसक सिसक कर दम तोड़ रही है। गांव के बाहर मृत गायों के कंकाल सड़ांद मार रहे है। पक्षी भी चुगा पानी के अभाव में बेहाल है। पशु पक्षी इस भीषण गर्मी में चारे, चुगे, पानी के अभाव में दम तोड़ है। किसान नेता न्यौल प्रेस के माध्यम से जिला कलेक्टर, राजनेताओं तथा भामाशाहों से आग्रह किया है कि वे गोवंश तथा अन्य जीव जंतुओं के लिए चारा पानी व चुगे की व्यवस्था करवाएं। न्यौल ने मुख्यमंत्री को आज ज्ञापन प्रेषित कर आग्रह किया है कि जनता को बिजली पानी की समस्याओं से निजात दिलवाएं क्योंकि लोग बिजली पानी किल्लत से भारी परेशान है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दुलाराम मेघवाल, हरिराम न्यौल, खेमचंद सैनी, चेतनराम स्वामी, विनोद सैनी, कबीरदास स्वामी, श्यामलाल नागवान, ओमप्रकाश जांगिड़, शेराराम रोलन सहित अनेक ग्रामीणों ने बिजली पानी की माकूल व्यवस्था की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *