बिसाऊ। अहमदाबाद में आयोजित एक गरिमामय समारोह में आंखों से दिव्यांग बिसाऊ की बेटी पायल जोशी को दिव्यांग रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुजराती फिल्म लालो की अभिनेत्री रीवा रच के कर-कमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद की सामाजिक संस्था अपेक्षा फाउंडेशन द्वारा किया गया।
बिसाऊ निवासी एवं अहमदाबाद प्रवासी विजय कुमार जोशी की पुत्री पायल जोशी जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। बावजूद इसके उन्होंने संस्कृत विषय में एम.ए.-बी.एड. की उच्च शिक्षा प्राप्त कर गुजरात सरकार के स्कूलों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं। शिक्षा के साथ-साथ गायन के क्षेत्र में भी पायल ने अपनी सशक्त पहचान बनाई है। वर्ष 2015 से अब तक वे 100 से अधिक मंचीय कार्यक्रमों में भजन, श्रद्धांजलि गीत, गरबा, गुजराती विवाह गीत, राजस्थानी लोकगीत एवं फिल्मी गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पायल जोशी न केवल अपनी उपलब्धियों से बल्कि अपने जज्बे और आत्मविश्वास से अन्य दिव्यांगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पायल ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और साहस हो तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती।
गौरतलब है कि पायल की प्रतिभा और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके साथ स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले संस्कृत के शिक्षक एवं आचार्य पंडित हार्दिक शर्मा ने चार वर्ष पूर्व उन्हें अपनी जीवन संगिनी बनाया। पायल की यह यात्रा समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि सीमाएं शरीर में नहीं, सोच में होती हैं।
खबरें और भी हैं…
Recent Posts
- स्कूल में मासूम परी पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खियां, 150 से अधिक डंक निकाले, काटने पड़े सिर के बाल
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन


Leave a Reply