रामगढ़ शेखावाटी स्थित श्री कृष्ण गौशाला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रथम बैठक में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव अधिकारी की निगरानी में संपन्न बैठक में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—
श्री भगवती प्रसाद मूंदड़ा – अध्यक्ष
श्री ओमप्रकाश चूलेट – उपाध्यक्ष
श्री रामगोपाल सैनी – मंत्री
श्री ओमप्रकाश सोनी – सह मंत्री
श्री गोपीचंद व्यास – कोषाध्यक्ष
इसके साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में—
श्री उमाशंकर केजरीवाल
श्री रामगोपाल सुन्दरिया
श्री सुभाष शर्मा
श्री अनिल ढंड
श्री राकेश घुवाला
को शामिल किया गया, जबकि
श्री विजय कुमार शर्मा (पत्रकार)
श्री सुरेश कुमार सैनी
को सह सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों ने सामूहिक रूप से गौशाला का दायित्व ग्रहण किया। गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 10 उम्मीदवार विजयी रहे थे। आज हुई बैठक में दो सह-सदस्यों का मनोनयन कर कार्यकारिणी पूर्ण की गई।
नई कार्यकारिणी ने गौसंवर्द्धन, सेवा कार्यों के विस्तार, चारा–पानी प्रबंधन तथा गौशाला के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय नागरिकों एवं गौभक्तों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए गौशाला के विकास की अपेक्षाएं व्यक्त कीं।




Leave a Reply