झुंझुनूं: ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन झुंझुनूं ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर प्रबन्ध निदेशक अजमेर डिस्कॉम के नाम से सहायक अधीक्षण अभियंता (झुंझुनूं वृत) को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह मान ने बताया कि उनकी मांगों का मुख्य उद्देश्य लेखा संवर्ग के कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।
ज्ञापन की सबसे प्रमुख मांगों में लेखा संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, लेखाधिकारी की सीधी भर्ती पर रोक लगाना और समयबद्ध पदोन्नति के लिए तुरंत डी.पी.सी. (विभागीय पदोन्नति समिति) का आयोजन शामिल है।इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नए वृत्तों में लेखा संवर्ग के नए पदों की तत्काल स्वीकृति जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे डिस्कॉम स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर संगठन के संरक्षक रतन जोशी, सचिव पंकज शर्मा, पदाधिकारी कुरड़ाराम, अमर मीणा, ऋचा झुरिया, सुनीता प्रजापत, जय प्रकाश सैनी, जगदीश पारीक, अभिषेक शर्मा, इमरान खान, मुकेश सैनी, सुनील ढाका और दौलतराम मौजूद रहे।
RPSC प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा कल से:झुंझुनूं में 41 केंद्रों पर 56 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, प्रशासन- पुलिस अलर्ट
सीकर, चूरू, झुंझुनूं में रेत का बवंडर, दिन में अंधेरा छाया:ट्रैफिक बैरियर गिरे और होर्डिंग फटे, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
ढेहर का बालाजी तक चलेगी सीकर-रेवाड़ी-सीकर ट्रेन:स्कूल लेक्चरर भर्ती के चलते रेलवे ने लिया फैसला,जानिए शेड्यूल
श्री रामरिखदास पोद्दार बीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ एआई एवं रोबोटिक्स समर कैंप
सीकर पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, DGP डिस्क अवार्ड से होंगे सम्मानित अधिकारी व जवानचूरू में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज, हीटवेव जारी:दिनभर चली लू और उमस ने लोगों को किया काफी परेशान
सीकर में सरस-लोटस के नाम से बेचा नकली घी:तेल और फ्लेवर से बना रहा था युवक, कंपनियों के 150 से ज्यादा खाली डिब्बे मिले


Leave a Reply