सीकर जिले की दांतारामगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे एक किलो गांजा और 2.2 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस 39 हजार कैश भी जब्त किया है। इनके खिलाफ तस्करी के पहले से कई मामले दर्ज हैं।
937 ग्राम गांजा, 2.2 ग्राम स्मैक बरामद
दांतारामगढ़ और जीणमाता थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी महिलाएं वार्ड नंबर-19, सांसियों का मोहल्ला रामगढ़ में छिपकर गांजा और स्मैक की तस्करी कर रही थी। लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 937 ग्राम गांजा, 2.2 ग्राम स्मैक बरामद की है।
तीन अलग-अलग मामले दर्ज
आरोपी महिलाओं की पहचान धन्नो देवी (32), संतरा देवी (55), संतोष देवी (50) के रूप में हुई है। पकड़ी गईं तीनों आरोपी महिलाएं दांतारामगढ़ (सीकर) की रहने वाली हैं। इनके खिलाफ पहले भी दांतारामगढ़ थाने में कई केस दर्ज थे, लेकिन ये बड़ी ही चालाकी से कारोबार चला रही थी। पुलिस ने अब तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं…
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
- एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी
- खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने
- 24 मार्च दोपहर 1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- रामगढ़ शेखावाटी पुलिस की लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई, दो पावर बाइक जब्त
- रामगढ़ शेखावाटी में निकला ऐतिहासिक गणगौर जुलूस, राजपुरोहित परिवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत व विशेष पूजा
- बाल मंदिर की भूतपूर्व छात्रा मनीषा पुजारी का कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर सम्मान


Leave a Reply