लंदन एक बार फिर राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगने के लिए तैयार है। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट UK (RCT UK) की ओर से आयोजित “घूमर 2025”, यूरोप का सबसे बड़ा राजस्थानी उत्सव, 20 सितंबर को लंदन में होने जा रहा है। यह आयोजन भारतीय परंपरा, लोकगीत और संगीत का एक ऐसा संगम है जो परोपकार की भावना से भी जुड़ा है। इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक हनवंत सिंह राजपुरोहित हैं।
शेखावाटी के कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें शेखावाटी के प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार संजय मुकंदगढ़, मनीषा सैनी और अंतर्राष्ट्रीय की-बोर्ड प्लेयर हेमंत डांगी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
घूमर नृत्य होगा मुख्य आकर्षण इस आयोजन का मुख्य आकर्षण घूमर नृत्य होगा। इस उत्सव की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें न केवल प्रवासी राजस्थानी बल्कि अन्य प्रवासी और स्थानीय लोग भी भाग लेते हैं। ‘घूमर 2025’ में पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत, घूमर और अन्य राजस्थानी नृत्यों के साथ-साथ कई मजेदार खेल भी होंगे।
2000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय लेंगे हिस्सा ‘घूमर 2025’ में 2000 से अधिक प्रवासी भारतीय हिस्सा लेंगे। ये लोग सिर्फ लंदन से ही नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड, चेस्टर, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और अन्य कई शहरों से आएंगे। यह आयोजन न केवल राजस्थानी संस्कृति का उत्सव है, बल्कि परोपकार की भावना और सामुदायिक एकजुटता का भी प्रतीक है, जो इसे वाकई खास बनाता है।
मनोरंजन और स्वाद का होगा तड़का कार्यक्रम के संयोजक हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूरे लंदन में राजस्थानी संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। सबसे खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सभी के लिए स्वादिष्ट राजस्थानी खाना उपलब्ध होगा। बच्चों के लिए विशेष खेल गतिविधियां, भारतीय स्ट्रीट फूड, और हेरिटेज स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि हर उम्र के व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ खास हो।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इससे जुटाई गई धनराशि गरीब बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम में ली जाएगी।
राजस्थान भवन: लंदन में एक नया केंद्र राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार ने लंदन में राजस्थान भवन बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में लंदन आने वाले राजस्थानी छात्रों और पर्यटकों के लिए कम लागत पर रहने की अस्थायी व्यवस्था होगी। यह राजस्थानी समाज के सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों जैसे विवाह आदि के लिए भी एक स्थान प्रदान करेगा। यहां राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विभाग भी स्थापित किया जाएगा। इस भवन से होने वाली आय का 10% हिस्सा राजस्थान के जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा के लिए दान दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…
- सीकर में रोडवेजकर्मी बोले- कंडक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे:चूरू में कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
- मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे
- स्व. महिपाल सिंह शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लादू सिंह सहनूसर का किया सम्मान
- सफाई कर्मचारी भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:वाल्मीकि समाज ने झाडू लेकर निकाला पैदल जुलूस, सौंपा ज्ञापन
- सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत:पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे
- सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:एसपी ने रूट पर पैदल मार्च किया,बोले-छतों पर रखे मलबे को भी हटाया जाएगा
- रेलवे का आज से नया नियम लागू:बिना टिकट पकड़े जाने पर लगेगा 500रुपए जुर्माना, रेलवे ने 13 साल बाद किया बदलाव


Leave a Reply