सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने घर में सो रहे युवक को किडनैप कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश, युवक को किडनैप कर भारिजा रोड पर ले गए थे और उससे बेरहमी से मारपीट की थी।
पुलिस को दी रिपोर्ट में चिंटू कुमार निवासी दांतारामगढ़ (सीकर) ने बताया था कि 18 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रहा था। दिनेश कुमार प्रजापत अपने 5-6 बदमाश साथियों के साथ स्कॉर्पियो से आया। बदमाशों ने लाठी और सरियों से चिंटू के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर भारीजा रोड पर ले गए। वहां बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चिंटू किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला जिसके बाद बदमाश भी फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आज दो आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय मावलिया और भरत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी जीणमाता थाना क्षेत्र सीकर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। वहीं, पुलिस ने इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जो जेल में हैं।
फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा -
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई -
सीकर जिले में 21 लाख 93 हजार वोटर्स रजिस्टर्ड:SSR के बाद वोटर्स लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को; 1 महीने लेंगे आपत्तियां -
रामगढ़ शेखावाटी रेलवे स्टेशन की समस्याएं उठाईं, पांच प्रमुख मांगें रखीं -
महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को चूरू में मनाई जाएगी -
सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू -
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई:अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन; 24 हजार 752 पदों पर होगी भर्ती
- फ्रांस से मंडावा आए सैलानी, लोगों से बोले-हैप्पी दीपावली:ऐतिहासिक हवेलियां देखीं, दाल-बाटी और चूरमे का स्वाद चखा
- कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दो गंभीर घायल; देपालसर मंदिर से गांव लौट रहे थे तीनों चचेरे भाई
- सीकर जिले में 21 लाख 93 हजार वोटर्स रजिस्टर्ड:SSR के बाद वोटर्स लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को; 1 महीने लेंगे आपत्तियां
- रामगढ़ शेखावाटी रेलवे स्टेशन की समस्याएं उठाईं, पांच प्रमुख मांगें रखीं
- महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को चूरू में मनाई जाएगी
- सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू
- सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई:अब 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन; 24 हजार 752 पदों पर होगी भर्ती


Leave a Reply