सीकर जिले के पलसाना में सोमवार देर रात एक्सीडेंट में एक सरकारी टीचर की मौत हो गई। टीचर सड़क पर एक घंटे तक तड़पते रहे। वहां से गुजर रही रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात खंडेला रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें एक सरकारी टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे टीचर को रोडवेज बस के स्टाफ ने पलसाना के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो बाइकों की भिड़ंत में गई जान
टीचर शंकर लाल (45) निवासी अमरपुरा अलोदा (सीकर) गढ़वालों की ढाणी के पास बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने शंकर लाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। काफी समय तक शंकर लाल सड़क पर ही पड़ा रहे।

हादसे के बाद वहां से गुजर रही कोटपूतली डिपो की रोडवेज बस के ड्राइवर को सड़क पर एक व्यक्ति पड़ा दिखा, जिसके बाद उसने बस को रोका और कंडक्टर व यात्रियों की हेल्प से टीचर शंकर लाल को पलसाना हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने टीचर को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक के टूटे पार्ट्स मिले
वहीं पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मौके पर सिर्फ एक ही बाइक बरामद हुई है, जबकि दूसरी बाइक के टूटे-फूटे पार्ट्स बिखरे पड़े थे। फिलहाल खाटूश्यामजी सदर थाना बाइक समेत उस पर सवार की तलाश में जुट गई है।
रेटा स्कूल में तैनात थे
वहीं मृतक टीचर के परिजनों ने बताया- शंकर लाल सरकारी टीचर थे और रेटा स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया, उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।
-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को -
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन -
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन


Leave a Reply