चूरू के रतनगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। हनुमानगढ़ पुलिस से मिली सूचना के आधार पर रतनगढ़ पुलिस ने पड़िहारा और भोजासर के बीच नाकाबंदी की।
पुलिस ने दो कारों से कुल 7 किलो 445 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में नागौर जिले के जैतपुरा कलां के नरसाराम (50), श्रवणराम (40), राजेश (22) और जोधपुर के भोपालगढ़ निवासी स्वामी सत्यप्रकाश (50) शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एमडी ड्रग्स को नागौर से पंजाब ले जा रहे थे। इस कार्रवाई में हनुमानगढ़ और चूरू पुलिस की कई टीमों ने सहयोग किया। हनुमानगढ़ के हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने सूचना जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के अनुसार, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को -
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन -
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी


Leave a Reply