मंडावा कस्बे के वार्ड नंबर 4 में एक जर्जर हवेली को तोड़ने का काम सोमवार को अचानक रोकने से स्थानीय लोगों और नेताओं ने नाराजगी जताई। नगर पालिका ने हवेली मालिक को नोटिस जारी कर इसे गिराने का आदेश दिया था, जिसके बाद तोड़ने का काम शुरू हो गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) जैकीराम गोयल ने जिला कलेक्टर के आदेशों का हवाला देते हुए काम रोकने के निर्देश दिए।
बाजार में स्थित है हवेली
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हवेली कई सालों से जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। यह हवेली एक व्यस्त बाजार क्षेत्र और एक स्कूल के पास स्थित है, जिससे राहगीरों और बच्चों को लगातार खतरा बना हुआ है। पूर्व पार्षद संजय और कैलाश शर्मा ने इसे मंडावा की जनता का दुर्भाग्य बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया है।
कलेक्टर के निरीक्षण का इंतजार
नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी ने बताया कि EO को जिला कलेक्टर का फोन आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई रोकी गई। उन्होंने कहा कि शाम को जिला कलेक्टर मौके का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद ही तोड़ने का काम फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने भी माना कि हवेली खतरनाक हो चुकी है और इसे गिराना बेहद जरूरी है।
स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को सिर्फ इस हवेली पर ही नहीं, बल्कि कस्बे की सभी जर्जर हवेलियों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गिराने की कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में किसी भी बड़े हादसे के लिए सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार होगा। नगर पालिका के अधिकारी फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
-
सीकर में रोडवेजकर्मी बोले- कंडक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे:चूरू में कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग -
मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे -
स्व. महिपाल सिंह शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लादू सिंह सहनूसर का किया सम्मान -
सफाई कर्मचारी भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:वाल्मीकि समाज ने झाडू लेकर निकाला पैदल जुलूस, सौंपा ज्ञापन -
सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत:पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे -
सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:एसपी ने रूट पर पैदल मार्च किया,बोले-छतों पर रखे मलबे को भी हटाया जाएगा -
रेलवे का आज से नया नियम लागू:बिना टिकट पकड़े जाने पर लगेगा 500रुपए जुर्माना, रेलवे ने 13 साल बाद किया बदलाव


Leave a Reply