रामगढ़ शेखावाटी में चूरू गेट के पास जय श्री भैरुनाथ सरकार मंदिर में एकदिवसीय विशाल महोत्सव के तहत शाम 4:15 बजे से रुद्राभिषेक 8:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 9:15 बजे रात्रि जागरण प्रारंभ होगा
लक्ष्मणगढ़ के बगड़ी गांव में मोर की करंट से मौत:ग्रामीण बोले- खुले बिजली के तारों से हो रहे हादसे, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बगड़ी गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। ये घटना वार्ड नंबर 3 में स्थित एक पुराने कुएं के पास हुई।
सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद नायक ने बताया कि इस रास्ते पर खुले बिजली के तारों से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ये रास्ता बगड़ी सहित तीन-चार गांवों को जोड़ता है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं। इससे पहले भी कई मोरों की करंट से मौत हो चुकी है।
बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नेमीचंद ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे।
मृत मोर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
108 एंबुलेंस सेवाओं का निरीक्षण किया
सीकर | अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल सिंह ने जिले में संचालित 108 एंबुलेंस का निरीक्षण किया। जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के रीजनल हैड नवनीत तिवाड़ी के अनुसार निरीक्षण में सेवा सही पायी गई। 108 के जिला अधिकारी सुनील विश्नोई ने बताया कि जिले में संचालित सभी 108 एंबुलेंस का संचालन समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। तकनीकी खराबी से बचने के लिए समय पर तकनीकी जांच व सर्विसिंग करवाई जा रही है।
सीकर से उज्जैन बस चलेगी, जिले में बंद रूट भी होंगे शुरू
सीकर बस डिपो से रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि रोडवेज आगार सीकर प्रबंधन इसी महीने सीकर से उज्जैन के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सीकर आगार प्रबंधन ने राजस्थान रोडवेज मुख्यालय जयपुर को प्रपोजल भिजवा दिया है। इसके साथ ही बस डिपो प्रबंधन ने सीकर-नीमकाथाना, सीकर-नावा सहित कई मार्गों पर बसों के बंद शेड्यूल भी एक बार फिर से शुरू करने की प्लानिंग की है।
आगार प्रबंधन के अनुसार सितंबर के पहले पखावाड़े में मुख्यालय से सीकर डिपो को 10 नई गाड़ी आवंटित होने वाली हैं। ये गाड़ी शनिवार को जयपुर मुख्यालय से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अजमेर वाया धोद मार्ग पर शुरू की गई बस का सीकर डिपो से रवानगी का समय सुबह 8.30 बजे तय किया गया है। ये गाड़ी दोपहर 1.30 बजे सीकर से वाया धोद होकर अजमेर पहुंचेगी। यह गाड़ी कांसली, धोद, बोसाणा, लोसल, सोमलाई बालाजी, राजपुरा, जिल्या, गुमानपुरा, कुचामन, परबतसर, रुपनगढ़, किशनगढ़ व अजमेर होते हुए चलाई गई है। वापसी में यह गाड़ी दोपहर दो बजे अजमेर से सीकर के लिए रवाना होगी। सीकर से अजमेर वाया धोद मार्ग से रोडवेज की बस सेवा की मांग लंबे समय से चल रही थी।
शिवधाम धर्माणा ट्रस्ट की भूमि पर पौधे लगाए, पोस्टर का विमोचन किया
सीकर | विज्ञान भारती सीकर जिला इकाई की ओर से शिवधाम धर्माणा ट्रस्ट की भूमि पर 500 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण कि लिए भूमि ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी ने उपलब्ध करवाई। इस दौरान विद्यार्थी विज्ञान मंथन व राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के पोस्टर्स का विमोचन भी किया। राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रवीण रामदास, सह क्षेत्र कार्यवाहक गेंदालाल, जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल, विज्ञान भारती सचिव राजस्थान डॉ. महेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, यूआईटी सचिव जगदीप प्रसाद गौड़, पूर्व पार्षद अशोक सैनी आदि थे।
दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए किया भूमि पूजन

झुंझुनूं | चंचल नाथजी टीला पर 22 सितंबर को 26वीं दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव के लिए अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज व बूटीया धाम के निरंजननाथ महाराज के सानिध्य व पंडित मुकेश महमिया के आचार्यत्व में भूमि पूजन किया गया। संत विचारनाथ महाराज ने बताया कि महोत्सव में मां दुर्गा के साथ देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान शंकर, गणेश, भैरव की मूर्तियां स्थापित की जाएगी। चूरू के विद्वान पंडितों द्वारा सतचंडी महायज्ञ होगा।
उन्होंने बताया कि महानवमी पर एक अक्टूबर को शिवनाथ महाराज की 73वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस उपलक्ष में भंडारे का आयोजन मुख्य यजमान अमरनाथ जांगिड़ परिवार द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान आयोजित समिति के दीपक मोदी, सुशील बाक्याण, उमाशंकर महमिया, विनोद पुरोहित, राजकुमार बेरवाल, नारायण किरोड़ीवाल आदि मौजूद रहे। झुंझुनूं. चंचल नाथजी टीला पर भूमि पूजन करते हुए।
बाबा गुलाब गिरी धाम बीबासर में मेला आज से
झुंझुनूं | नजदीकी गांव बीबासर के बाबा गुलाब गिरी धाम पर 2 दिवसीय मेला शनिवार से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ शनिवार को सुबह 8 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा। रात में सिंघानिया म्यूजिक पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। युवा मंडल बीबासर के अध्यक्ष संजय डांगी ने बताया कि सात सितंबर को मेले का आयोजन होगा। इसी दिन शाम को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। जिसमे विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी।
नाबालिग पीड़िता को दी निशुल्क विधिक सहायता
चूरू: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने डीबी अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की। प्राधिकरण के सचिव एडीजे डॉ. शरद व्यास के अनुसार बाल कल्याण समिति से जानकारी मिली कि डीबी अस्पताल में एक नाबालिग पीड़िता को भर्ती करवाया गया है, जिसे निशुल्क विधिक सहायता की जरूरत है। इस पर लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग एडवोकेट की टीम का गठन किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम को तुरंत नाबालिग से संपर्क कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। टीम को पीड़िता ने बताया कि रतनगढ़ क्षेत्र का एक व्यक्ति फोन पर संपर्क होने पर उसे शादी का झांसा देकर बिहार से अपने पास ले आया। थोड़े दिन बाद आरोपी शराब पीकर मारपीट करने लगा। उसने थाने में संपर्क किया, तो मुकदमा दर्ज नहीं किया। एक दिन वह रतनगढ़ के बस स्टैंड पर बैठी थी, जहां से चाइल्ड हैल्प लाइन की टीम ने उसे रेस्क्यू किया। पीड़िता ने बताया कि सरकारी अस्पताल में जांच के दौरान गर्भ में दो माह का मृत भ्रूण भी पाया गया। टीम ने उससे निशुल्क विधिक सहायता संबंधी आवेदन प्राप्त किया। यह आवेदन संबंधित तालुका विधिक सेवा समिति को भेजा गया। पीड़िता को विधिक सहायता के लिए निशुल्क विधिक सहायता एडवोकेट नियुक्त किया गया।
बकरियां चराकर लौट रहे बुजुर्ग पर सांड का हमला:किसान को सींग से उठाकर पटका, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
चूरू के खारिया गांव में एक सांड के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब ओम सिंह बकरियां चराकर घर लौट रहे थे।
रास्ते में दो सांड आपस में लड़ते हुए वहां पहुंच गए। इनमें से एक सांड ने ओम सिंह (65) पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींग से उठाकर सड़क किनारे पत्थरों पर पटक दिया। इस हादसे में ओम सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए।
आसपास के लोगों ने ओम सिंह की आवाज सुनकर मदद की। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण घायल ओम सिंह को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। इससे लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
सीकर के अजीतगढ़ में मकान गिरा:पत्थर गिरने लगे तो लोग बाहर निकल गए,किराए पर रहते थे

सीकर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां के अजीतगढ़ कस्बे में एक जर्जर मकान गिर गया। इस मकान में बिहार के 11 लोग किराए पर रहते थे। मकान गिरने के पहले ही लोग बाहर निकल चुके थे। इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
घटना अजीतगढ़ कस्बे में अण्डेसरी मोहल्ले की है। यहां पुराने जर्जर मकान में बिहार के एक परिवार के 11 लोग किराए पर रहते थे। जो इलाके में ही काम करते हैं। देर रात उन्हें मकान के पत्थर गिरने जैसा अंदेशा हुआ। ऐसे में सभी लोग बाहर आ गए।

कुछ देर बाद ही धीरे-धीरे मकान का आधे से ज्यादा हिस्सा गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। हालांकि मकान गिरने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन अब बिहार के लोगों के सामने रहने का भी संकट आ गया।
कई थानाधिकारी बने पुलिस निरीक्षक
सीकर | जयपुर में आयोजित पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन परीक्षा में जिले के कई थानाधिकारियों को सफल घोषित किया गया है। सूची में प्रदेश के 792 नाम शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक परीक्षा 2022-23 में लिखित परीक्षा में उपनिरीक्षकों ने आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिया गया। सफल होने वालों में धोद थानाधिकारी राकेश मीणा, दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया सहित कइयों के नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके बाद एक और सूची और जारी की जाएगी। उसमें बाकी बचे उप निरीक्षकों के नामों को शामिल किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस की गुमटी से टकराई एंबुलेंस, हादसा टला

सीकर | कल्याण सर्किल पर शुक्रवार रात को करीब नौ बजे एक एंबुलेंस चालक ने तेज रफ्तार में सर्किल पर बनी ट्रैफिक पुलिस की गुमटी को टक्कर मार दी। गनीमत ही रही कि इस दौरान कोई यातायात कर्मी सर्किल पर नहीं था। सड़क पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होने के चलते बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज आवाज में टक्कर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके से एबुलेंस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती के लिए कैंप 8 से
सीकर | जिला रोजगार कार्यालय में 8 सितंबर से सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती के लिए कैंपस प्लेसमेंट शिविर लगाया जाएगा। जिला रोजगार विभाग व भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त कैंप लगाया जा रहा है। रोजगार विभाग के सहायक निदेशक राकेश खर्रा ने बताया शिविर सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा।
पहले दिन लक्ष्मणगढ़ व नेछवा, 9 सितंबर को फतेहपुर व रामगढ़ शेखावाटी,10 को दांतारामगढ़ व पलसाना, 11 को श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़,12 को खंडेला व धोद, 15 को नीमकाथाना व पाटन, 16 को नेछवा अजीतगढ़, 17 को रामगढ़ व लक्ष्मणगढ़,18 को पलसाना व पाटन, 19 को सीकर से सभी अभ्यर्थियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह, सहायक भर्ती अधिकारी नीमाराम चयन करेंगे। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए 10वीं पास, हाइट 170 सेमी., वजन 50 किलो, सीना 80-85 सेमी तथा आयु 19 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कल
झुंझुनूं | महावीर इंटरनेशनल सनराइज की ओर से रविवार को सुबह 9 बजे चावो दादी मंदिर परिसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। संस्थान के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां व चश्में वितरित किए जाएंगे। शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षकों ने दी चंग व धमाल की प्रस्तुति

झुंझुनूं | राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में हुआ। जिसमें चूरू संभाग के शिक्षकों की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अलसीसर एसीबीईओ सुनीता यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में चूरू संभाग के शिक्षकों ने चंग व धमाल की प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों की टीम में संजू नेहरा, मीनाक्षी तंवर, आशा टांक, ज्योति शर्मा, नम्रता मीणा, संतोष वर्मा, सत्यवती, मनीषा, रेणु कुमारी, सुनीता बेनीवाल, अनिता शर्मा, करुणा शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, माया कुमारी, नीतू शर्मा, रेखा शर्मा, लक्ष्मी कंवर, महेश कुमार, सज्जन कुमार पूनिया, सांवरमल चिरानिया आदि शामिल थे।
परीक्षा देने के लिए आई छात्रा हुई लापता
सीकर | सीकर शहर में परीक्षा देने के लिए आई छात्रा अचानक लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी उसके भाई ने सीकर कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बहन को लेकर श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने के लिए आया था। इसके बाद उसकी बहन लापता हो गई, जिसका कहीं भी पता नहीं लग पा रहा है।
-
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन -
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी -
खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने -
24 मार्च दोपहर 1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट -
रामगढ़ शेखावाटी पुलिस की लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई, दो पावर बाइक जब्त -
रामगढ़ शेखावाटी में निकला ऐतिहासिक गणगौर जुलूस, राजपुरोहित परिवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत व विशेष पूजा
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
- एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी
- खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने
- 24 मार्च दोपहर 1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- रामगढ़ शेखावाटी पुलिस की लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई, दो पावर बाइक जब्त
- रामगढ़ शेखावाटी में निकला ऐतिहासिक गणगौर जुलूस, राजपुरोहित परिवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत व विशेष पूजा
- बाल मंदिर की भूतपूर्व छात्रा मनीषा पुजारी का कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर सम्मान

Leave a Reply