पिलानी में डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्था द्वारा रविवार, 7 सितंबर को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बिरला सार्वजनिक अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। साथ ही समाज में पीड़ित मानवता की सेवा की भावना को मजबूत करना है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. हरी सिंह सांखला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है। उन्होंने युवाओं और समाजसेवियों से कहा है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ शिविर में पहुंचें।
रक्तदाताओं का होगा हेल्थ चेकअप
शिविर में स्थानीय चिकित्सकों और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। उन्हें रक्त समूह की जानकारी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
डॉ. सांखला के अनुसार यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। संस्था के कार्यकर्ता युवाओं और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को








Leave a Reply