रामगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में चूरू के हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
रामगढ़ थाना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि घटना 22 जून की है। नीतेश भरतिया पुत्र निर्मल भरतिया भादो अमावस्या पर रामगढ़ के ढांढण गांव के शक्ति मंदिर में आए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के एक भवन में बैठे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने पीछे से नीतेश के सिर पर हमला किया। आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए।
नीतेश ने पुलिस को बताया कि उसका चूरू में चमनलाल भरतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में हमला किया गया हो सकता है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच में चूरू सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने शेर सिंह और उसके दो साथी राजपाल और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। शेर सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply