गुड़गांव की 14 वर्षीय छात्रा का सुसाइड का मामला : पीरामल स्कूल में हॉस्टल का मामला पिता ने लगाए स्कूल प्रसाशन पर गंभीर आरोप

झुंझुनूं, राजस्थान: हरियाणा के गुड़गांव की एक 14 वर्षीय छात्रा ने झुंझुनूं के बगड़ स्थित पीरामल स्कूल के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता दुर्गेश कुमार ने स्कूल के हॉस्टल वार्डन और प्रशासन पर उनकी बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह इस स्कूल में इस तरह का तीसरा मामला बताया जा रहा है।

पिता दुर्गेश कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी, जीविका, नौवीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के हॉस्टल में रहती थी। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बार 29 तारीख को अपनी बेटी से बात हुई थी। उस बातचीत के दौरान जीविका ने बताया कि हॉस्टल की वार्डन उसे रोज़ परेशान करती थी और उस पर जबरन चोरी करने का आरोप भी लगा रही थी।

हॉस्टल में “आपत्तिजनक गतिविधियाँ” और वार्डन पर गंभीर आरोप

पिता ने अपनी रिपोर्ट में और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जून की छुट्टियों में जब जीविका घर आई थी, तब उसने बताया था कि हॉस्टल की कुछ लड़कियाँ गलत रास्ते पर हैं। जीविका ने यह भी बताया था कि हॉस्टल वार्डन बाहर के लड़कों से हॉस्टल की लड़कियों का संपर्क करवाती थी और अन्य आपत्तिजनक कामों में भी शामिल थी। दुर्गेश कुमार ने दृढ़ता से कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या करने वाली नहीं थी, क्योंकि वह एक बहुत मजबूत लड़की थी।

₹100 के लिए हुआ था विवाद

स्कूल की प्रिंसिपल कविता अग्रवाल के अनुसार, छात्रा ने दोपहर को हॉस्टल वार्डन से ₹100 मांगे थे। वार्डन ने पहले उसके माता-पिता से बात करने को कहा, और उसके आधे घंटे बाद ही बच्ची ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को भी सूचित किया।

वहीं, पिता दुर्गेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से सुसाइड के बारे में पूछा तो हर बार उन्हें अलग-अलग जानकारी दी गई, जिससे उनका शक गहरा गया।

पुलिस ने शुरू की जाँच

 

थानाधिकारी चंद्र भान चौधरी ने पुष्टि की है कि छात्रा के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *