फतेहपुर के धौली शक्ति मंदिर के पास स्थित रामदास जी महाराज के आश्रम में एक विशेष आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 संतोष दास जी महाराज की समाधि पर विशाल भंडारे और गोगा जी महाराज के जागरण के रूप में आयोजित किया गया।
आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। महाप्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शुरू हुआ। शेखावाटी के प्रसिद्ध गोगा जी महाराज के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इनमें राजकुमार रोसावा, धनजी रोसावा, किशन भोपा और भंवरी भोपा शामिल थे।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आसपास के क्षेत्रों से गोगा जी महाराज के भक्त सर्पों के साथ पहुंचे। उन्होंने जागरण में सांपों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अनूठे दृश्य को देखने के लिए शेखावाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लोग एकत्र हुए।
कार्यक्रम में कई प्रमुख संत उपस्थित रहे। इनमें रामदास महाराज, कैलाश नाथ महाराज, विकास नाथ महाराज, गणेश दास महाराज, निश्चल नाथ महाराज, रविदास महाराज, शांतिनाथ महाराज, महावीर जत्ती महाराज, विजय नाथ महाराज, रोशन नाथ महाराज और शिव नाथ महाराज प्रमुख थे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
- एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी
- खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने
- 24 मार्च दोपहर 1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- रामगढ़ शेखावाटी पुलिस की लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई, दो पावर बाइक जब्त
- रामगढ़ शेखावाटी में निकला ऐतिहासिक गणगौर जुलूस, राजपुरोहित परिवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत व विशेष पूजा

Leave a Reply