बिसाऊ | पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ में बिसाऊ वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई।
12 खिलाड़ियों को खेल पोशाक भेंट
विद्यालय की 17 वर्षीय बास्केटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों को ट्रस्ट की ओर से खेल पोशाक प्रदान की गई। इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा।
नेशनल प्लेयर लक्ष जांगीड़ का सम्मान
विद्यालय परिवार की ओर से निःशुल्क कोचिंग देकर विद्यार्थियों को तैयार कर रहे बास्केटबॉल नेशनल प्लेयर लक्ष जांगीड़ को बास्केटबॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशिष्टजन एवं स्टाफ रहे उपस्थित
इस अवसर पर महावीर सिंह चौहान, सुमेर सिंह सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रधानाचार्य ने जताया आभार
प्रधानाचार्य गरिमा चाहर ने बिसाऊ वेलफेयर ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों का खेलों के प्रति उत्साह बढ़ता है।
Recent Posts
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply