सीकर। जिले में हो रही लगातार भारी बरसात और मौसम विभाग द्वारा जारी अतिवृष्टि की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है, विद्यालयों के समस्त कार्मिक पूर्व की तरह उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। सभी संस्थाओं के प्रधान को आदेश की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में भारी बरसात के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
सीकर, 24 अगस्त। जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा द्वारा जिले में हो रही भारी बरसात एवं मौसम विभाग द्वारा जारी अतिवृष्टि की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के लिए 25 से 26 अगस्त 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं यथावत केंद्रों पर उपस्थित रहकर अन्य आवश्यक गतिविधियों का संचालन करेंगी। ।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply