रामगढ़ शेखावाटी। श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट रामगढ़ शेखावाटी द्वारा निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर प्रांगण में गोयनका परिवार के आगमन पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री विष्णु जी गोयनका ने मंदिर निर्माण कार्य में लगे ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य सामाजिक व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 1,01,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
समारोह में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने गोयनका परिवार का स्वागत किया और मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा और धर्म कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को


Leave a Reply