फतेहपुर में भादो अमावस्या के अवसर पर बिंदल कुलदेवी मंदिर में विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भक्तिभाव से दादीजी के हाथों में मेहंदी रचाई।
कस्बे में एक दर्जन से अधिक शक्ति मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। इनमें प्रजापति गोरा शक्ति मंदिर, चमड़िया शक्ति मंदिर, पाराशर शक्ति मंदिर, बिंदल कुलदेवी शक्ति मंदिर, गोयनका शक्ति मंदिर और धोली शक्ति मंदिर प्रमुख हैं।
कोलकाता, मुंबई, आसाम, बिहार और सूरत से हजारों प्रवासी श्रद्धालु अपनी कुलदेवी की पूजा के लिए पहुंचे। पुजारी राजकुमार और रमेश भोजक के सानिध्य में मां बिंदल कुलदेवी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। माता के चरणों में एक क्विंटल गजरे की माला अर्पित की गई और छप्पन भोग लगाया गया।
भजन संध्या में गायक कलाकार सुदर्शन, ज्योति, रमाकांत और बालकिशन ने कीर्तन किया। कोलकाता से आए बंगाली कलाकारों ने मंदिर परिसर को सजाया। कार्यक्रम में एसडीएम दमयंती कंवर, आयुक्त अनिता खीचड़, तहसीलदार हितेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता अरुण जोशी, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सैनी और कोतवाल सुरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply