रामगढ़ शेखावाटी/चूरू: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाब के फतेहाबाद टोहाना तहसील के गांव कनहड़ी निवासी जोरा जाट (48) की पिकअप की टक्कर से जान चली गई।
जोरा जाट अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ कार में खाटूश्यामजी से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार रात रामगढ़ के गंगापुर गांव के पास शौच के लिए कार रोकी गई। जोरा जाट शौच के बाद कार से पानी निकालने के लिए चालक की तरफ खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
घायल जोरा जाट को पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार सुबह रामगढ़ पुलिस डीबी अस्पताल पहुंची। मृतक के भाई सुनील जाट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply