चूरू की रतननगर पुलिस ने बिजली लाइन के उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी राकेश कुमार, कालवाड़ निवासी शक्तिमान और शंकरलाल नटवाड़िया शामिल हैं। तलाशी और पूछताछ में सामने आया आरोपियों ने गांव जसरासर के विद्युत संयंत्र से उपकरण चोरी किए थे। जांच में पता चला कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे। फिर मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देते थे।
सदर थानाधिकारी रामकरण सिद्ध के अनुसार आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। आरोपी पेशेवर तरीके से चोरी कर सामान को बेच देते थे। रतननगर पुलिस ने आरोपियों को चूरू एडीजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों का पता लगा रही है।
खबरें और भी हैं…
- 50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच
- जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी
- ‘खाटूश्यामजी मंदिर में भीड़ के हिसाब से होगी व्यवस्थाएं’:सीकर के नए एसपी ने मंदिर का किया निरीक्षण, कहा- चेन स्नैचिंग रोकने के लिए बनाएंगे प्लान
- रेलवे स्टेशन के सामने थार सवार दो युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद, डीएसटी-पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा
- गणेश चतुर्थी पर रामगढ़ में होगी विराट भजन संध्या, भव्य प्रसाद का आयोजन

Leave a Reply