ट्रैफिक फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक ने विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

बिसाऊ। महनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भागीरथ ट्रैफिक फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक भागीरथ भंवरिया ने प्रार्थना सत्र के पश्चात विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी

भंवरिया ने विद्यार्थियों को दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चलाने के नियमों, सुरक्षा उपायों, हेलमेट के महत्व, सड़क पर चलने के नियमों, ट्रैफिक चिन्हों की पहचान तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि समाज के लिए भी ज़िम्मेदारी है।

नामांकन बढ़ाने का आह्वान

उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं नागरिकों से राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

पौधारोपण कार्यक्रम

व्याख्यान के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी, उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, व्याख्याता इकबाल हुसैन, सुमन बसेरा, महेन्द्र सिंह लाम्बा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश चंद्र धौलपुरिया, अशफाक अली, घनसीराम धायल, मुरारीलाल चौहान, राजेश कुमार, विद्याधर सिंह, सुरेन्द्र धायल, कमला पूनिया, अनिल माथुर, राधा कृष्ण, रामेश्वर दयाल धौलपुरिया, नीशू कंवर सहित अन्य अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *