बिसाऊ। निकटवर्ती गांव महनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को नई सौगात मिलने जा रही है। विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बेहतर भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
प्रेरणा से हुआ संकल्प
प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी एवं विद्यालय स्टाफ की प्रेरणा से महनसर निवासी भामाशाह गोपाल भार्गव विद्यालय का विशाल प्रवेश द्वार बनवाएंगे। वहीं, रामकुमार मीणा विद्यार्थियों के लिए भोजन शाला का निर्माण करवाएंगे और शिक्षक सुरेंद्र धायल द्वारा भंडारगृह का निर्माण करवाया जाएगा।
स्टाफ और अभिभावकों ने जताया आभार
भामाशाहों के इस सराहनीय सहयोग के लिए प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी, उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, व्याख्याता इकबाल हुसैन, सुमन बसेरा, महेन्द्र सिंह लाम्बा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश चंद्र धौलपुरिया, अशफाक अली, बबीता, घङसीराम धायल, मुरारीलाल चौहान, अध्यापक महिपाल सिंह, राजेश कुमार, विद्याधर सिंह, एएओ शायर कंवर, राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, कमला पूनिया, अनिल कुमार, सुल्तान सिंह, एसडीएमसी सदस्य एवं अभिभावकों ने आभार जताया।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply