चूरू के रतनगढ़ में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाया। हनुमानराम जाट के घर से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और आठ हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के समय हनुमानराम के बेटे और बहू उसी कमरे में सो रहे थे।
वार्ड 35 के पार्षद मांगीलाल प्रजापत के घर में चोर सेंध नहीं लगा पाए। घरवालों की नींद खुलने से उन्हें भागना पड़ा। इसी तरह महेंद्र भार्गव, बिड़दाराम प्रजापत और ताराचंद माली के घरों में भी चोरों को असफलता हाथ लगी।
स्थानीय निवासी दिनेश प्रजापत ने बाइक पर सवार चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर भागने में सफल रहे। सुबह चोरी का पता चलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसआई रामनिवास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply