सीकर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खंडेलसर पटवार मंडल के पटवारी सुनील कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी ने जमीन के नामांतरण के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी सीकर के एसीपी विजय कुमार ने बताया- शिकायतकर्ता से पटवारी सुनील कुमार ने भूमि नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद उसने पटवारी की शिकायत की। शिकायत की तस्दीक के दौरान पटवारी ने 6 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने प्लांनिग के अनुसार आज सुनील कुमार को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी सुनील कुमार से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले की गहराई तक जाया जा सके। एसीपी विजय कुमार ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत एसीबी से संपर्क करें।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply