रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 3 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
रामगढ़ थाना अधिकारी पवन कुमार के अनुसार, शुक्रवार को डीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पुलिस ने पंजाब नंबर के एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक चालक अमृतपाल सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस फतेहपुर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से डोडा पोस्त की सोर्स और डिलीवरी के बारे में पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply