फतेहपुर में ग्राम ठीठावता के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को नया मुख्य द्वार मिल गया है। पूर्व सरपंच जगूराम कुल्हरी ने 6 लाख रुपए की लागत से इस द्वार का निर्माण करवाया है।
शनिवार को पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भामू और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने फीता काटकर द्वार का अनावरण किया। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों का साफा, शॉल और माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्कूल में वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए नए खेल मैदान का भी उद्घाटन किया गया। भामाशाह बाबूलाल थोरी ने स्कूल परिसर में 200 पेड़ लगाने की घोषणा की।
पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया ने कहा कि भामाशाह का यह योगदान बताता है कि क्षेत्र के लोग शिक्षा के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। विधायक राजेंद्र भामू ने कहा कि भामाशाह के इस पुण्य कार्य को गांव के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
कार्यक्रम में महावीर कटारिया, रामनिवास सैनी, भागीरथ जाखड़, विनोद महला, सरोज कड़वासरा समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply