क्या मौत अब इतनी सस्ती हो गई है!?
फतेहपुर। बुधवार 6 अगस्त को विद्युत विभाग की एफ पार्टी मैं लाइनमेन का कार्य करते समय कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बिरानिया में 11000 केवी लाइन का फाल्ट सही करते समय करंट लगने से कृष्ण कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी कारंगा छोटा फतेहपुर जिसका घायल होने के बाद पिछले 5 दिनों से जयपुर इलाज चल रहा था जिसके बाद सोमवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई।
2 दिन तक चला था धरना।
कृष्ण कुमार को करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने और कृष्ण कुमार के परिवारजनों द्वारा दो दिन तक कई मांगों को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था जिसके कारण कई बार प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच आपस में तकरार भी हुई थी।
इकलौता कमाने वाला था कृष्ण कुमार
कृष्ण कुमार के परिवार की बात करें तो किशन के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं तो वही मां ग्रहणी है दो बड़ी बहनें हैं दोनों की शादी हो चुकी है।
लेकिन घर में कमाने वाला कृष्ण कुमार इकलौता बेटा था तो वही कृष्ण कुमार शादीशुदा होने के साथ ही एक दो साल का बेटा भी है।
यह है पूरा मामला
बिजली विभाग की प्राइवेट कंपनी एफ पार्टी में कार्यरत एक युवक को बुधवार शाम को लाइन का फाल्ट सही करते समय करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के कारंगा छोटा गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद उम्र 28 वर्ष जो की विद्युत विभाग में काम करने वाली एफ पार्टी के लिए लाइनमैन के रूप में कार्यकर्ता था बुधवार को फोन पर जानकारी मिली कि बिरानिया गांव में 11000 लाइन पर दो फॉल्ट है जिसे सही करने हैं कृष्ण कुमार खंभे पर चढ़ रहे थे तभी एक फाल्ट तो सही कर दिया लेकिन दूसरा फाल्ट सही करते समय लाइन चालू हो गई जिसके कारण कृष्ण कुमार को करंट लगा और वह खंबे से नीचे आ गिरा।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कृष्ण कुमार को कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत में कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल सीकर रैफर कर दिया जहां से गंभीर हालत होने पर एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर कर दिया था।
खबरें और भी हैं…
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को

Leave a Reply