फतेहपुर, 7 अगस्त 2025 – श्री रामरिखदास दास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने परिसर में रोबोटिक्स लैब और डांस हॉल का भव्य उद्घाटन किया। यह फतेहपुर का पहला विद्यालय है जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक से युक्त प्रयोगशाला स्थापित की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और हवन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग, चूरू श्री बजरंग लाल स्वामी तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने रिबन काटकर दोनों नवस्थापित सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री अशोक जालान, शैक्षणिक सलाहकार श्रीमती शारदा कुंदर, विद्यालय सचिव श्री रामावतार जैन सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री बजरंग लाल स्वामी ने अपने संबोधन में कहा—
“रोबोटिक्स विद्यार्थियों को आधुनिक करियर के लिए जरूरी डिजिटल उपकरणों में दक्ष बनाता है और विश्लेषणात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है।”
जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स लैब के महत्व को समझते हुए सकारात्मक सोच और नवाचार को अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह ने बताया कि नई रोबोटिक्स लैब विद्यार्थियों में अनुसंधान, रचनात्मक समस्या-समाधान और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करेगी। वहीं, डांस हॉल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नृत्य शिक्षा देकर न केवल एक कुशल नर्तक बनाएगा बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित करेगा।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि विद्यालय में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नया प्रवेश द्वार निर्मित किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव श्री रामावतार जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
Recent Posts
- 🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
- चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
- धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
- विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
- फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply