पुलिस ने 22 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया:आरोपी ने महंगे कपड़े, बाइक और लैपटॉप खरीदा, होटलों में की मौज-मस्ती; पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा

पुलिस ने 22 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया:आरोपी ने महंगे कपड़े, बाइक और लैपटॉप खरीदा, होटलों में की मौज-मस्ती; पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा

फतेहपुर पुलिस ने 22 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लाख 85 हजार रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया सामान जब्त किया है।

भाइयों को इटली भेजने के लिए तिजोरी में रखे थे 22 लाख

कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया- 4 जनवरी को वार्ड नंबर 44 निवासी विनोद कुमार (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विनोद ने बताया कि उसने अपने भाइयों को इटली भेजने के लिए घर की तिजोरी में 22 लाख रुपए जमा किए थे, जो 3 जनवरी को एक एजेंट को देने थे। 30 दिसंबर की रात को ये रुपए तिजोरी से चोरी हो गए थे।

आरोपी के पास से महंगे कपड़े, बाइक और लैपटॉप बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी मीणा ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुप्त सूचनाओं और संदिग्धों की तलाश के आधार पर वार्ड नंबर 25 निवासी कमल कुमार पुत्र शंकर लाल को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी की रकम से खरीदे गए महंगे कपड़े, एक बाइक और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया।

फ्लाइट से देहरादून गया, महंगे होटल में रुका

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद कमल कुमार ने इन पैसों से खरीदारी की और फिर फ्लाइट से देहरादून भाग गया। वहां वह एक महंगे होटल में रुका और मौज-मस्ती कर रहा था। पुलिस ने उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर फतेहपुर ले आई।

पुलिस ने दो दिन के भीतर किया खुलासा

 

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज होने के मात्र दो दिन के भीतर ही इस बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया। इस टीम में कॉन्स्टेबल विकास कुमार, ईश्वर सिंह, तिलोकचंद, मनोज कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, महावीर सिंह और महेश कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *