झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■
झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■
फर्जी अंगूठे और रेटिना से बनते थे आधार कार्ड: ATS ने मास्टरमाइंड को पकड़ा, दूसरों की आईडी से चल रहा था सेंटर
जयपुर/हनुमानगढ़ :एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने शुक्रवार शाम को फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह ने दूसरों की आईडी का इस्तेमाल करके अवैध आधार कार्ड सेंटर खोला था। ATS को मौके से सैकड़ों एनरोलमेंट रसीदें और हाईटेक उपकरण मिले हैं। एटीएस ने फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। हनुमानगढ़ की भादरा पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एडीजी (ATS एंव AGTF) दिनेश M.N.ने बताया- फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने के मामले में मास्टरमाइंड कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। भादरा (हनुमानगढ़) में नगर पालिका के पास एक अवैध आधार कार्ड बनाने का सेंटर खोल रखा था।
एटीएस के ASI कुलवीर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार को इस बारे में जानकारी मिली थी। एटीएस टीम ने भादरा पुलिस की मदद से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आधार कार्ड सेंटर पर छापा मारा। एटीएस ने आधार सेंटर पर मौजूद आरोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सैकड़ों एनरोलमेंट रसीदें और हाईटेक उपकरण जब्त किए गए।
फर्जी अंगूठा-रेटिना से आधार बनाता गिरोह
एटीएस के सेंटर पर दबिश देने पर चौंकाने वाला नज़ारा देखने को मिला। मास्टरमाइंड कुलदीप शर्मा, जसवंत और आमिर खां की ऑपरेटर आईडी का अवैध इस्तेमाल करता मिला। मौके से लाल और सफेद रंग के रबर पर बने ‘डमी फिंगरप्रिंट’ मिले, जिनका इस्तेमाल लॉगिन के लिए किया जाता था।
आरोपी ने कागज़ पर आंखों की रेटिना की फोटो प्रतियां रखी हुई थीं, जिन्हें आईरिस डिवाइस के सामने रखकर बायोमेट्रिक सिस्टम को चकमा दिया जाता था। एनरोलमेंट रसीदों पर जसवंत और आमिर खां के फर्जी हस्ताक्षर भी आरोपी कुलदीप शर्मा खुद कर रहा था।
राष्ट्र सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा
पुलिस और एटीएस की इस जांच में सामने आया कि इस तरह फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, फर्जी सिम कार्ड जारी करवाने और साइबर क्राइम के लिए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाने में किया जा सकता था। टीम ने मौके से एक लैपटॉप, प्रिंटर, आईरिस डिवाइस, पाम फिंगरप्रिंट डिवाइस, जीपीएस डिवाइस, फिंगरप्रिंट डाई, कैमरा बरामद किया। आरोपी कुलदीप का मोबाइल जब्त किया है।
गहन पूछताछ और जांच जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुलदीप शर्मा से एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उन लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्होंने इस फर्जीवाड़े के ज़रिए आधार कार्ड बनवाए हैं।
भादरा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह के तार किसी अंतरराज्यीय नेटवर्क या संगठित साइबर अपराधियों से जुड़े हुए हैं। आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप के डेटा का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है ताकि पिछले रिकॉर्ड्स खंगाले जा सकें।
राजस्थान में डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर स्क्रैम:लिंक या कॉल के जरिए बैंक अकाउंट हैक कर सकते ठग; जानिए-इससे कैसे बचें
जयपुर: केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही डिजिटल जनगणना की आड़ में साइबर क्रिमिनर्ल्स सक्रिय हो गए हैं।
साइबर क्रिमिनल्स जनगणना अधिकारी बनकर लिंक व कॉल के जरिए आमजन के बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते है। लोगों को इससे बचाने के लिए राजस्थान पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।
ठग 3 तरीके से कर रहे फ्रॉड
1. फेक कॉल- क्रिमिनल खुद को जनगणना अधिकारी बताकर आपके परिवार की जानकारी, आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स मांगते हैं। वे AnyDesk या TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर आपके फोन का पूरा कंट्रोल लेकर पलभर में बैंकिंग ऐप्स से रुपए उड़ा देते हैं।
2. घर पर दस्तक- कुछ मामलों में ठग घर आकर टैबलेट पर जानकारी भरने का नाटक करते हैं। वे सदस्यों की शिक्षा और सुविधाओं की जानकारी दर्ज करने के बहाने आपसे ओटीपी मांगते हैं, जो असल में आपके बैंक ट्रांजैक्शन का हो सकता है।
3. फेक मैसेज लिंक- “अपनी जनगणना अपडेट करें, वरना सरकारी सुविधा बंद हो जाएगी” जैसे डरावने मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जाता है। इस पर क्लिक करते ही आप साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं।
क्या है सही प्रोसेस?
उप महानिरीक्षक पुलिस (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से डिजिटल जनगणना के तहत Self-Enumeration (स्व-गणना) की सुविधा दी गई है। इसके लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.se.census.gov.in पर ही भरोसा करें।
स्व-गणना की अवधि 1 मई-2026 से 15 मई-2026 है। ध्यान रखें जनगणना पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस या पेमेंट नहीं लिया जाता। यदि कोई वेरिफिकेशन कोड या QR Code के बहाने पैसे मांगे, तो वह अपराधी है। ऐसे करें खुद को सिक्योर
– किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। – ‘फ्री राशन’ या ‘सरकारी योजना’ वाले मैसेज से सावधान रहें। – किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या आधार जानकारी न दें। – घर आने वाले व्यक्ति का आईडी कार्ड जरूर जांचें। – जिसकी संबंधित बीएलओ से पुष्टि करें।
फ्रॉड होने पर करें तुरंत शिकायत
यदि आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है या इसकी कोशिश की जाती है, तो बिना समय गंवाए हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क 9256001930/9257510100, ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in तथा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
ADR कैंपस में 1770 वकील वोट डालेेंगे:बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल को, सीकर के वोटों पर सबकी नजर
सीकर: सीकर कोर्ट परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की वोटिंग होगी। 22 अप्रैल को होने वाली वोटिंग को लेकर निर्वाचन मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए सीकर बार काउंसिल के 1750 एडवोकेट्स और टैक्स बार के 20 एडवोकेट्स वोटिंग करेंगे। वोटिंग कैंपस के 200 मीटर की परिधि के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
22 अप्रैल को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर सीकर कोर्ट परिसर के मीटिंग हॉल में वोटिंग टेबल लगाई गई हैं। वोट डालने के बाद वकीलों को बैलट पेपर बॉक्स में डालने होंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश की सभी अदालतों में प्रचार-प्रसार का माहौल बना हुआ है। सीकर बार एसोसिएशन में डेढ़ हजार से ज्यादा वकील हैं, इसलिए यहां के वोटों को निर्णायक माना जाता है।
आदर्श आचार संहिता की पालना व चुनाव के सुचारू संचालन के लिए गठित हाई पावर कमेटी के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि सीकर में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक वोटिंग होगी। सीकर में वोटिंग के लिए 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। एडवोकेट वोटर्स के लिए अभिभाषक संघ सीकर के नोटिस बोर्ड पर वोटर्स लिस्ट और दिशा-निर्देशों के नोटिस चिपका दिए गए हैं। गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे राजस्थान के रजिस्टर्ड वकील वोट डालेंगे।
SHEKHAWATI TODAY NEWS Your Trusted Source of Information
जयपुर में सीवर टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा,अंदर घुसे 2 मजदूरों की मौत, ठेकेदार मौके से फरार
जयपुर : जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में सीवर लाइन की सफाई के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। यह घटना झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों मृतक ठेके पर कार्यरत मजदूर थे, जिन्हें सीवरेज टैंक की सफाई के लिए नीचे उतारा गया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा होने के कारण दोनों मजदूरों का दम घुट गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
बिना सुरक्षा मजदूर को टैंक में उतारा
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और जरूरी सावधानियों के मजदूरों को टैंक में उतार दिया, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
ठेकेदार मौके से फरार
हादसे के बाद ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है।
राजस्थान में नकली दवाओं का खुलासा, भरतपुर से जयपुर तक 4 लाख की खेप पकड़ी; एक एंटीबायोटिक मेडिसिन बैन
राजस्थान में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भरतपुर से शुरू हुई एक सामान्य जांच ने पूरे प्रदेश में फैले इस संगठित नेटवर्क की परतें खोल दीं। औषधि नियंत्रण विभाग ने टेबलेट क्यूसिपोड 200 (बैच नंबर वीटी 242312) का नमूना लिया, जो लैब जांच में नकली पाया गया।
इसके बाद राज्य औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए इस दवा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी और सभी जिलों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यह एक एंटीबायोटिक मेडिसिन है, जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में दी जाती है।
4 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त
इसका उपयोग आमतौर पर गले और टॉन्सिल का इन्फेक्शन साइनस, फेफड़ों का संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, कान का इन्फेक्शन, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) और त्वचा के बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में होता है। जयपुर में सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में टीम ने इक्यूमेड हेल्थकेयर पर छापा मारा, जहां से करीब 4 लाख रुपए की नकली दवाएं बरामद कर जब्त की गईं।
हिमाचल-उत्तराखंड तक पहुंची जांच
जांच में सामने आया कि यह दवा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल्स नामक निर्माता फर्म से सप्लाई की गई थी। मामले में अन्य दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजने के साथ स्टॉक को सीज किया गया है। जालोर और भरतपुर में भी दवा विक्रेताओं की जांच की जा रही है। नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए राज्य स्तर पर टीमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
500 से भी ज्यादा दवाएं बनाती है संबंधित कंपनी
ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित कंपनी 500 से अधिक प्रकार की दवाएं बनाती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अन्य दवाओं में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है।
Kanpur Weather:शाम होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, तपती दोपहर के बाद बरसेगी राहत
IMD Forecast:कानपुर में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिनभर तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम को लो-प्रेशर बनने से बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो सकता है।
कानपुर : कानपुर में मौसम का ‘ट्विस्ट’: दिन में 40 डिग्री की तपिश, शाम को बूंदाबांदी से राहत के आसारकानपुर में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि शाम होते-होते मौसम करवट ले सकता है और हल्की बूंदाबांदी के साथ सुहावना माहौल बन सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिनभर की तेज धूप के कारण स्थानीय स्तर पर लो-प्रेशर (कम दबाव) की स्थिति बनती है। यही लो-प्रेशर शाम के समय नम हवाओं को अपनी ओर खींचता है, जिससे आसमान में बादल बनने लगते हैं। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह बदलाव दिनभर की तपिश से परेशान लोगों को बड़ी राहत दे सकता है।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि फिलहाल इसी तरह का मौसम पैटर्न बना रहेगा। यानी दिन में तेज गर्मी और शाम को हल्की राहत का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे-वैसे लो-प्रेशर बनने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे बादल और हल्की बारिश की स्थितियां बन सकती हैं।
हालांकि, देश के कई हिस्सों में इस समय चक्रवाती हवाओं का असर और बादलों की लंबी श्रृंखला बनी हुई है, लेकिन इसका सीधा असर कानपुर और आसपास के इलाकों पर नहीं पड़ रहा है। यही वजह है कि यहां मौसम स्थानीय कारकों के आधार पर ही बदल रहा है।
शहरवासियों के लिए यह मौसम एक तरह का मिश्रित अनुभव लेकर आ रहा है। दिन में जहां धूप से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है, वहीं शाम को मौसम का मिजाज खुशनुमा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग दिन के समय धूप से बचने के लिए जरूरी उपाय करें—जैसे पानी ज्यादा पिएं, बाहर निकलते समय सिर को ढकें और धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें।
कानपुर का मौसम इन दिनों ‘गर्मी और राहत’ के बीच झूलता नजर आ रहा है। जहां सूरज दिन में अपनी पूरी ताकत दिखा रहा है, वहीं शाम को बादल और बूंदाबांदी लोगों को सुकून देने के लिए तैयार हैं। आने वाले दिनों में तापमान भले बढ़े, लेकिन अगर शाम का यह मौसम यूं ही बना रहा, तो गर्मी का असर कुछ हद तक कम महसूस होगा।
Jaipur:ANTF का एक साथ नौ कार्रवाइयों का धमाका। ANTF की बालोतरा, उदयपुर, नागौर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, डीग, जयपुर में कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम, डोडा पोस्त, गांजा, अवैध नशीली टेबलेट्स बरामद, जब्त अवैध मादक पदार्थ की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 26 लाख रुपए, अवैध मादक पदार्थ से अर्जित करीब 53 लाख रूपये जब्त, IG विकास कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, कुल 09 आरोपी दस्तयाब, एक मोटरसाईकिल जब्त
Ajmer: SI भर्ती परीक्षा 2025 5 और 6 अप्रैल को होगा परीक्षा का आयोजन, 26 जिला मुख्यालयों व 15 उपखण्ड मुख्यालयों पर होगा परीक्षा का आयोजन, 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत, परीक्षा को लेकर पूरी की गई सभी तैयारियां, सुरक्षा एजेंसी भी एक्टिव मोड पर
रामगढ़ शेखावाटी के आर. एन. रूईया राजकीय महाविद्यालय सहित पूरे प्रदेश भर के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए बुधवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कला संकाय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।महाविद्यालय प्रशासन 19 जून तक सभी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेगा। इसके…
हेलीकॉप्टर ने 2 बार उड़ान भरी लेकिन, मौसम ठीक नहीं होने की वजह से फिर से लैंडिंग करवानी पड़ी। झुंझुनूं: खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को आज दोपहर झुंझुनूं में 2 बार लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर जयपुर से हिसार जा रहा था और इसमें दो जवान सवार थे, जो पूरी…
चूरू में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हैं। जो लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाता है। फिर इन बैंक खातों में ऑनलाइन गेमिंग, सट्टे की अवैध रकम का लेनदेन किया जाता है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में अभी छह नामजद…